नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Motorola फैन्स तैयार हो जाइए, क्योंकि ब्रांड का नया फोन अब बस कुछ दिनों में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने कुछ दिन पहले हिंट दिया था कि भारत में मोटोरोला का नया फोन डेब्यू करने वाला है। अब कंपनी ने फोन के नाम के साथ-साथ इसकी लॉन्च डेट और खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। फोन Motorola Edge 70 Pro नाम से डेब्यू करेगा और Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे यह भी कंफर्म हो गया है कि यह इस ई-कॉमर्स साइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अपकमिंग फोन लाइनअप में Motorola Edge 70 Fusion मॉडल के साथ शामिल होगा, जिसे मार्च में देश में पेश किया गया था। कब आ रहा है Motorola Edge 70 Pro और इसमें क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ.Motorola Edge 70 Pro की खासियत (माइक्रोसाइट के अनुसार) फ्लिपक...