नवादा, अक्टूबर 3 -- लोहार समाज के अधिकारों, उचित राजनीतिक हिस्सेदारी और आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर हिसुआ के गया रोड स्थित शाम्भवी बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को जिलास्तरीय लोहार अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन लोहार आदिवासी संघर्ष मंच, नवादा ने किया। सम्मेलन के दौरान समाज की एकजुटता को मजबूत करने और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर पूरे बिहार में राज्यव्यापी आंदोलन चलाने की रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक उमेश विश्वकर्मा ने कहा कि देश के कई राज्यों में लोहार समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, लेकिन बिहार में समाज इस अधिकार से वंचित है। इसी कारण लोहार समाज राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण के लाभों से पिछड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अपनी इन मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री सम्...