गया, अगस्त 30 -- शहर के बागेश्वरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सभा भवन में रविवार को लोहार आदिवासी संघर्ष मंच की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आरक्षण समाज के लोगों को शैक्षणिक स्थिति , व्यवसाय की स्थिति में सुधार और समाज के उत्थान के लिए गांधी मैदान में सम्मेलन होगा। इसमें जिले भर से समाज के लोग जुटेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: भूमिहार ब्राह्मण समाज ने निकाला आक्रोश मार्चबैठक का उद्देश्य अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामाश्रम विश्वकर्मा ने बताया कि पितृपक्ष मेला में संगठन की ओर से नींबू-पानी वितरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। महामंत्री विगन विश्वकर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जरूरतमंद समाज के बच्चों की आर्थिद मदद की जाएगी। लोहार आदिवासी संघ...