धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद। विश्वकर्मा लोहार समाज के लोग शनिवार को मैथन डैम में आयोजित वनभोज में शामिल हुए। वनभोज के दौरान समाज के लोगों की बैठक भी हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामाजिक संगठन लोहार विकास मंच की बजाय अब वे लोग लोहार विकास संघ के बैनर तले समाज के विकास का कार्य करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ ओम प्रकाश विश्वकर्मा को जिला संरक्षक, लकी शर्मा को जिलाध्यक्ष, मनोज शर्मा और राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष, नागेंद्र शर्मा को सचिव, कुंदन विश्वकर्मा को सह सचिव, अजय शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा विनय शर्मा और विवेक विश्वकर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...