मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोहार कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोला ठाकुर के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने पारू के ठेमपुर में नैनावती कुमारी को सम्मानित किया। नैनावती मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाकर समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। भोला ठाकुर ने इस उपलब्धि पर पिता नरेश शर्मा एव माता प्रमिला देवी को बधाई दी। मौके पर हरी नारायण ठाकुर, रामनाथ ठाकुर, चंदेश्वर ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, मिठू कुमार, शिव कुमार शर्मा, रामविलास ठाकुर, राजनाथ ठाकुर, नागेंद्र शर्मा, सत्यनारायण ठाकुर, उपेंद्र शर्मा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...