जहानाबाद, अप्रैल 19 -- श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्व. अरविंद विश्वकर्मा के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प मेहंदिया, निज संवाददाता। लोहार आदिवासी संघर्ष मंच के तत्वावधान में मधुबन के एक होटल में स्वर्गीय अरविंद विश्वकर्मा की श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी, गणमान्य लोग एवं आमजन उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि स्व. अरविंद विश्वकर्मा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा और संघर्ष की सशक्त आवाज थे। उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोका ने की, जबकि मंच संचालन श्यामदेव विश्वकर्मा ने किया। सभा में संगठन को मजबूत करने, समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाने तथा जिला स्तर पर ...