शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बुधवार को लोहारों वाले चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त एसके सिंह मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने मौके पर निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति देखी तथा ठेकेदार को कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को यातायात में राहत मिल सके। इसके बाद नगर आयुक्त ने रेती क्षेत्र में ग्रीन वैली स्कूल से मेजबान होटल तक नगर निगम की ओर से कराए जा रहे सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलभराव की समस्या को देखते हुए पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी और...