मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर रविवार को लोहार कल्याण महासभा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव ठाकुर ने की। प्रदेश अध्यक्ष भोला ठाकुर ने केंद्र व राज्य सरकार से लोहारों को जनजाति की सुविधा देने की मांग की। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर हरिनारायण ठाकुर, अवधेश ठाकुर, गणेश ठाकुर, सतनारायण ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, शत्रुघ्न ठाकुर, मंटू शर्मा, हरि किशोर ठाकुर, ब्रह्मदेव ठाकुर, अरुण ठाकुर, सतीश शर्मा, जोगिंदर शर्मा, संजीव शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...