धनबाद, मार्च 22 -- महुदा, प्रतिनिधि । संजीव नेत्रालय बोकारो की ओर से रविवार को लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का शुभारंभ मुखिया सावित्री देवी एवं बॉबी महतो ने फीता काटकर किया। शिविर की जानकारी मिलते ही सुबह से ही ग्रामीण पहुंचने लगे और कुछ ही देर में लंबी कतारें लग गईं। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने इसमें सक्रिय भागीदारी की। चिकित्सकों ने ग्रामीणों के आंखों की गहन जांच की जिसमें मोतियाबिंद, दृष्टिदोष, धुंधलापन, जलन और अन्य नेत्र रोगों की पहचान की गई। चिकित्सकों ने बताया कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद या गंभीर नेत्र समस्या पाई गई, उन्हें आगे के उपचार के लिए संजीव नेत्रालय को-ऑपरेटिव कॉलोनी बोकारो आने की सलाह दी गई है। अस्पताल में ज...