सहारनपुर, फरवरी 18 -- शहर के मध्य स्थित लोहानी सराय क्षेत्र की कथित अवैध दुकानों को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता एड.मोहम्मद ताबिश ने राजकीय इंटर कॉलेज से सटी करीब 54 दुकानों की जांच कर अतिक्रमण हटाने और राजस्व क्षति की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि ये दुकानें बिना वैध आबंटन, लीज या अनुमति के वर्षों से संचालित हो रही हैं। पूर्व में आग लगने की घटना के बाद भी बिना स्वीकृति पुनर्निर्माण कर लिया गया। दुकानों से नगर निगम को वैध किराया या शुल्क नहीं मिलने से करोड़ों रुपये की राजस्व हानि होने का दावा किया गया है। साथ ही दुकानों के आगे चार-पांच फीट अतिक्रमण कर सार्वजनिक भूमि और नालों पर कब्जे का आरोप है, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच व आवश्यक कार्रवाई की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.