चम्पावत, मार्च 19 -- लोहाघाट नगर में सबसे भीड़ वाले स्थान स्टेशन बाजार में पार्किंग न होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही है। यहां लोग सड़क किनारे दुकानों के आगे वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि बंदीगृह में पार्किंग बनाए जाने से शहर की बड़ी समस्या का समाधान होगा। बंदीगृह में रखे कैदियों को कुछ दिन पूर्व पिथौरागढ़ शिफ्ट किया गया है। इधर तहसीलदार मोहीउद्दीन ने बताया कि प्रशासन ने खाली पड़े न्यायिक बंदी गृह के भवन पर राजस्व निरीक्षक कार्यालय बना दिया है। बताया कि बंदी गृह करीब तीन नाली जमीन पर बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...