चम्पावत, फरवरी 19 -- लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने बारिश के बीच धरना दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन समिति सदस्यों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पीजी कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग की। उन्होंने अप्रैल में आंदोलन की रणनीति बनाने की बात कही। लोहाघाट गांधी चौक में गुरुवार को संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोग आंदोलन के अंतिम दिन बारिश के दौरान धरने पर बैठे रहे। लोगों ने कहा कि तीन दिन से वह 14 साल पुरानी सीएम की घोषणा को धरातल में उतारने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन अब तक सत्तारूढ दल ने उनके आंदोलन को समर्थन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए वह डिग्री कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल में फिर से वह रणनीति बनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.