चम्पावत, फरवरी 2 -- लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ट्रंचिंग ग्राउंड कलीगांव रोड के पास 21 वर्षीय सरताज अहमद निवासी निकट खेतीखान चौराहा लोहाघाट की तलाशी ली। तलाशी में युवक के कब्जे से 4.31 स्मैक बरामद की। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद, सुनील कुमार, अशोक वर्मा, भुवन जोशी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.