चम्पावत, जून 27 -- जगदीश राय, लोहाघाट। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के 29 जून को लोहाघाट का दौरा करेंगे। उनके दौरे को लेकर बाराकोट में कांग्रेस ने बैठक में विचार विमर्श किया। बाराकोट में शनिवार को कांग्रेस की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल 29 जून को लोहाघाट के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बाराकोट क्षेत्र के लोगों से जन सभा में पहुंचने की अपील की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली, महेश सिंह, गोविंद वर्मा, हरीश जोशी, मोहन नाथ, हरीश राम, कैलाश राम, मनमोहन, पंकज कुमार, कैलाश राम, हेमा देवी, नवीन सिंह, प्रकश शर्मा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।--

हिंदी ह...