चम्पावत, अगस्त 1 -- चम्पावत। तहसील परिसर लोहाघाट में सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम नीतू डांगर ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 24 लाभार्थियों को राहत राशि के चेक प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय सरकारी योजनाओं और सहायता राशि का लाभ आमजन तक अत्यंत सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। लाभार्थियों को दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें, इसी सोच के साथ सीधे पात्र व्यक्तियों को चेक सौंपे गए हैं। एसडीएम ने कहा कि गंभीर बीमारी, आकस्मिक दुर्घटनाओं और आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष एक बड़ा संबल है। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली विवेकाधीन कोष से राह...