लोहाघाट में 22 से दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता
चम्पावत, सितम्बर 20 -- जगदीश, लोहाघाट। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से 23 और 24 सितंबर को जीजीआईसी लोहाघाट में विकासखंड लोहाघाट की कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खंड संयोजक राजू शंकर जोशी ने बताया कि प्रथम दिवस में कनिष्ठ वर्ग और द्वितीय दिवस में वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालयों की ओर से प्रतिवर्ष शानदार प्रदर्शन किया जाता है। विगत वर्षों से लोहाघाट के छात्र-छात्राएं राज्य स्तर तक लगातार अपना शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: विकास खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 23-24 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.