चम्पावत, फरवरी 25 -- लोहाघाट। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से 14 वें होली रंग महोत्सव का आगाग आज से होगा। महोत्सव समिति ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं। बुधवार को श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि होली रंग महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी दोपहर 1: 30 बजे करेंगे। पहले दिन रंग महोत्सव में क्षेत्र की चार होल्यारों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि होली रंग महोत्सव में में नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस बार होली रंग महोत्सव में राम लीला कमेटी, नगर महिला होली कमेटी सहित पाटन-पाटनी, कोलीढेक, नसखोला खतेड़ा, बिशंग और फोर्ती की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को होली के समापन के दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी भी महोत्सव में शिरकत करेंगे। होल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.