चम्पावत, जनवरी 31 -- यूकेडी की मासिक बैठक हुई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बताया कि लोहाघाट में विधान सभा का अधिवेशन किया जाएगा। मीना बाजार स्थित यूकेडी कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। बताया कि अप्रैल या मई माह यूकेडी का विधान सभा अधिवेशन होगा। जिसमें प्रदेश नेतृत्व को आमंत्रित करने का निर्णय लिया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरीश अधिकारी को बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। नारायण सिंह फर्त्याल को बाराकोट ब्लॉक प्रभारी, पूरन सिंह रावत को सैनिक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष, मनोज जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संरक्षक मंडल में बसंत तड़ा...