चम्पावत, मार्च 21 -- लोहाघाट। लोहाघाट में ईद हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र होकर लोगों ने ईद की नमाज अता की। उन्होंने मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। एसपी रेखा यादव ने कोलीढेक आदि स्थानों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ईद की बधाई दी। शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने चांदमारी स्थित ईदगाह, कोलीढेक और खूना मलक मैदान में ईद की नमाज अता की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक दी। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...