चम्पावत, मार्च 10 -- लोहाघाट उप जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। इससे मरीजों को बाहरी क्षेत्र की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। फिलहाल हड्डी रोग विशेषज्ञ पांच दिन की ज्वाइनिंग लीव पर हैं। उप जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। नए डॉ.राजीव चौहान ने बीते सात मार्च को योगदान दिया। हालांकि वे फिलहाल पांच दिन की ज्वाइनिंग लीव पर हैं। यहां वर्ष 2018 के बाद नियमित हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी थी। साल 2025 की शुरूआत में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई। इधर चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि नए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान ने सात मार्च को योगदान दिया है। वे फिलहाल पांच दिन की छुट्टी पर हैं। बताया कि यहां अस्थाई तौर पर चम्पावत जिला अस्पताल के डॉ.धनंजय पाठक हर गुरुवार और शनिवार को सेवा...