चम्पावत, मार्च 13 -- चम्पावत में सैनिक विश्राम गृह लोहाघाट में 15 मार्च को ग्रेटर नोएडा का प्रकाश हॉस्पिटल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. आरएस देव ने बताया कि शिविर में सुबह दस से 12 बजे तक पूर्व सैनिक और शाम चार बजे तक आम जनता का उपचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...