चम्पावत, अप्रैल 30 -- जगदीश राय, लोहाघाट। वैली क्रिएशन संस्था और नमामि गंगे परियोजना के तहत लोहावती नदी और कॉलेज मार्ग में स्वच्छता अभियान का संचालन किया। पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने शुभारंभ किया। नमामि गंगे की नोडल डॉ. सुमन पांडेय और संस्था की अध्यक्ष नेहा मुरारी के नेतृत्व में सफाई की। उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। अभियान में संस्था की सदस्य सुनिधि राय, शोभा, अनिता, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. कमलेश सक्टा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...