चम्पावत, जनवरी 21 -- लोहाघाट। नगर लोहाघाट आरएसएस की ओर से 8 फरवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य संयोजक देवेन्द्र बोहरा, सह संयोजक अर्जुन मेहरा और सह संयोजक विवेक पुजारी ने बताया कि 8 फरवरी को नगर लोहाघाट में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाहर से भी वक्ता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व पांच फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर से बाइक रैली नगर विभिन्न स्थानों पर निकलेगी। उन्होंने नगर के सभी लोगों से बाइक रैली में हिस्सा लेने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.