पिथौरागढ़, जून 8 -- लोहाघाट। रामलीला मैदान में चल रही श्री राम कथा में सीता स्वयंवर प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रभु भक्त के भाव को देखते हैं और सच्चे अनुराग से ही भगवान की प्राप्ति संभव है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह ढेक, चंद्रशेखर बगौली और जीवन चंद्र कलौनी सपत्नीक मौजूद रहे। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...