लोहाघाट में बस पहाड़ी से टकराई, चालक की मौत
चम्पावत, जून 3 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट-बाराकोट मार्ग में राईकोट महर के कालेशन मंदिर के पास रोडवेज की बस दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में बस के अगले टायर में चालक के दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचानाम भर परिजनों को सौंपा। बुधवार को धारचूला से टनकपुर की ओर जा रही टनकपुर रोडवेज डिपो की बस यूके 07 पीए 3122 सुबह 9.40 बजे मरोड़ाखान से पहले राईकोट महर पास बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें बस दीवार से टकराई और चालक बेनीराम थ्वाल (49) पुत्र स्व. महादेव थ्वाल निवासी बडोली स्वांला चम्पावत की अगले टायर में आने से मौके में मौत हो गई। गनीमत रही कि बस में बैठे 34 यात्री और एक बच्चा सही सलामत रहे। परिचालक किशन बहादुर ने बताया बस में सवार लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर के यात्री सवार थे। जिन्हें अन्य बस में भेजा गया। मृतक 10 साल से रोडवेज डिपो टनकपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.