पिथौरागढ़, मई 31 -- लोहाघाट। विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शनिवार को प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि सम्मान समारोह स्व. नरेन्द्र कुमार की स्मृति में उनके पुत्र अनुज माहेश्वरी ने किया। बताया कि मैरिट में स्थान बनाने वाले रिया चौबे और सांची जोशी को दस-दस हजार, हाईस्कूल और इंटर में पहले चार स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 11-11 सौ रुपये दिए। इनमें हर्षित जोशी, मनीष भट्ट, ललित मोहन जोशी, विकास शर्मा, संजय नाथ, सुमित जोशी, पुष्पा बोहरा, रोहन कुमार, प्रियांशु मेहता, विपुल बोहरा, आरुषि, दिया, प्रिया, गौरव जजरिया, रविन्द्र रहे। कार्यक्रम में बीईओ घनश्याम भट्ट, स्कूल प्रबंधक कुंवर प्रथोली, खर्कवाल, कृष्णानंद चौबे, जगदीश पांडेय, गोविंद बोहरा, स...