लोहाघाट में डॉ. एलडी भट्ट वेटरनरी फाउंडेशन खुला
चम्पावत, जुलाई 1 -- जगदीश राय, लोहाघाट। डीएम मनीष कुमार ने लोहाघाट में पशु कल्याण की दिशा में डॉ. एलडी भट्ट मेमोरियल वेटरनरी फाउंडेशन का शुभारंभ किया। बुधवार को डीएम मनीष कुमार ने एनजीओ निष्काम एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयासों और एनआईआर राजभट्ट के सहयोग से स्थापित डॉ. एलडी भट्ट मेमोरियल वेटरनरी फाउंडेशन का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि जिले में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस वेटरनरी हॉस्पिटल की स्थापना पशु कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों से पालतू पशुओं के साथ घायल और बेसहारा पशुओं को भी गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिलेगी। वेटरनरी फाउंडेशन का संचालन गिरीश चन्द्र भट्ट, एसोसिएशन के प्रतिनिधि किशोर सिंह बिष्ट और अनिता बिष्ट करेंगी। जबकि पशुओं के उपचार की जिम्मेदारी डॉ. जतिन खर्कव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.