चम्पावत, फरवरी 27 -- लोहाघाट। लोहाघाट में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। ये कार्यकर्ता सीएम के लोहाघाट दौरे का विरोध कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। लोहाघाट में शुक्रवार को पुलिस ने 15 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फत्र्याल के नेतृत्व में सीएम धामी का विरोध करने जा रहे थे। कार्यकर्ता ब्लॉक गेट से हाथों में कालिख पोते और काले झंडे लेकर बाजार पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...