चम्पावत, मई 4 -- लोहाघाट। लोहाघाट में सोमवार से आंगनबाड़ी केंद्र खुल गए। जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि सीएम धामी के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने कहा कि सीएम ने उन्हें करीब डेढ महीने तक का समय मानदेय बढाने आदि का आश्वासन दिया है। तय सीमा में मानदेय में वृद्धि नहीं होने पर दोबारा आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक महीने चला आंदोलन स्थगित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...