चम्पावत, मार्च 6 -- लोहाघाट में पिरुल ब्रिकेट यूनिट अस्तित्व में नही आ सकी है। ब्रिकेट यूनिट लोहाघाट रेंज के टुनकांडे में लगाई जानी थी। वन विभाग ने एक साल पूर्व वन पंचायत को मशीन हस्तांतरित की थी। यूनिट का संचालन न होने से पिरुल का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। लोहाघाट में पिरुल ब्रिकेट्स यूनिट की स्थापना एक साल बाद भी नहीं हो सकी है। वन विभाग ने यूनिट लगाने के लिए प्राइवेट कंपनी के साथ करार किया था। मशीन खरीदने के बाद यूनिट वन पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई थी। लेकिन ब्रिकेट यूनिट का अब तक संचालन नहीं हो सका है। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों से दस रुपये प्रति किलो की दर से पिरुल की खरीद करनी थी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलना था। यूनिट लगने से फायर सीजन में जंगल में लगने वाली आग पर काबू करने में भी मदद मिलती। लेकिन यूनिट संचालित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.