चम्पावत, मार्च 25 -- यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 69 वीं रैंक लाने वाले अनुज पंत को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को टिप्स दिए। बुधवार को पालिका सभागार में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान बाराकोट के छुलापैं गांव के मूल निवासी अनुज पंत, पिता दिनेश पंत और माता मीना पंत को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सम्मानित किया। अनुज ने युवाओं से मेहनत और लगन से तैयारी करने को कहा। कार्यक्रम में भजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, सचिन जोशी, संजय देव, मुकेश जोशी, नवीन जोशी, राजू गड़कोटी, जीवन कलौनी, श्याम चौबे, बीडी ओली, आशीष राय, राजू पंत, मनोज राय, योगेश जोशी, सुरेश फर्त्याल, विनय वर्मा, दीपक नाथ गोस्वामी, शेर सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.