लोहाघाट पुलिस ने शराब पीकर चालक का चालान किया
चम्पावत, मई 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति का चालान कर वाहन को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि थाना लोहाघाट पुलिस टीम को 112 से सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन संख्या यूके 03सी 6473 को रोका गया। वाहन चालक मदन लाल, निवासी ग्राम पऊ सुई को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। पुलिस ने चालक की कार को सीज कर लिया है और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनिका जोशी, ध्यान सिंह और राजेन्द्र गिरी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नशेड़ी चालक का डीएल निरस्त किया यह भी पढ़ें- नशे में वाहन चलाने पर दो पर कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.