चम्पावत, अगस्त 17 -- लोहाघाट, संवाददाता। पीजी कॉलेज लोहाघाट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और छात्र संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार से कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं कीं, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। धरना दे रहे छात्रों ने एमए में इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान की कक्षाएं संचालित करने और डबल एमए शुरू करने की मांग की है। वर्ष 2021 ये 2025 तक की मार्कशीट छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने, लाइब्रेरियन की नियुक्ति, मॉर्डन फिजिक्स में सभी अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बॉन्ड के आधार पर प्रवेश देने की मांग की। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। यहां पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋत...