चम्पावत, फरवरी 16 -- लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के पाड़ासौसेरा देवेश्वर महादेव मंदिर दो दिनी शिवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। रविवार देर रात तक लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कला दर्पण के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष लोकमान सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलाकारों ने दैणा होया खोलि का गणेशा के साथ शुभारंभ किया। संस्कृति विभाग के लोक गायक प्रदीप कुमार ने आग्यो सुआ आर्डर जानछ मेले बार्डर... .,छमला बिलौरा....,जय बद्री जय विशाल की प्रस्तुति दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...