नैनीताल, फरवरी 24 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के डोबा निवासी मनोज मटियाली ने लोहाखाम ताल में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण कराया। जानकारी देते हुए मनोज मटियाली ने बताया कई बार शासन-प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लोहाखाम ताल में चेंजिंग रूम और महिलाओं के लिए शौचालय बनाने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई कवायद नहीं हुई। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से चंदा जुटा कर निर्माण कार्य कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...