हल्द्वानी, मार्च 24 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक स्थित लोहाखाम ताल अब केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि 'नारी सम्मान' और सामुदायिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। नवरात्रों के इस पावन मौके पर स्थानीय युवाओं की इस पहल की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। धार्मिक और आस्था से जुड़े इस स्थल पर युवाओं द्वारा महिलाओं के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित किया जाना एक नजीर पेश कर रहा है।हल्द्वानी से करीब 65 किमी की दूरी पर स्थित लोहाखाम ताल में वैशाख पूर्णिमा सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, स्नान के लिए पहुंचती हैं। अब तक उन्हें बुनियादी सुविधाओं के अभाव में असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को समझते हुए स्थानीय युवा मनोज मटियाली ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनसहयोग जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.