संतकबीरनगर, जून 26 -- लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के चर्चित गड्ढायुक्त सड़क लोहरैया बनकटा मार्ग के आस पास के गांवों के लोग बंतवार, शाहपट्टी, बनकटा फुलुई, खजूर टिकरा आदि गांवों के लोगों ने लोहरैया बनकटा मार्ग को पीडब्लूडी को हस्तांतरित कर सड़क चौड़ी कराने की मांग की। बाबा बैजनाथ धाम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधायक गणेश चौहान के माध्यम से ज्ञापन दिया।लोहरैया बनकटा मार्ग मंडी परिषद के अधीन है। ग्रमाीणों ने इसे पीडब्लूडी को हस्तांतरित कर उस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की। लोहरैया बनकटा मार्ग की दूरी 5 किलोमीटर की है जो कि बहुत ही जर्जर हो चुकी थी। बड़ी मशक्कत के बाद इस सड़क को मंडी परिषद द्वारा निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इस सड़क की चौड़ाई वर्षों पुरानी ही है। यह भी पढ़ें- यमुनापार के 16 किमी माही मार्ग का भी होगा कायाक...