सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा थाना के समीप स्थित मैदान में योगेन्द्र तिर्की की अध्यक्षता में आदिवासी लोहरा समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पंचायतों में समाज के संगठनात्मक विस्तार को तेज गति से विकास करने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बानो प्रखंड के रायकेरा, जामतई एवं गेनमेर पंचायत में आदिवासी लोहरा समाज का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में योगेन्द्र तिर्की को अध्यक्ष, राममोहन लोहरा को उपाध्यक्ष, दिलीप लोहरा को सचिच बनाया है। इसके अलावा तिलेश्वर लोहरा, सोमरा लोहरा को शामिल किया गया। मौके पर सुखन तिर्की, सुनील बरवाकांति देवी, बहुरन लोहरा, हेमंत लोहरा, बंधन लोहरा सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...