रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। शुक्रवार को दीक्षांत मंडप रांची विश्वविद्यालय परिसर में लोहरा समाज की तैयारी बैठक हुई। जानकारी दी गई कि रविवार 28 जून को अदिवासी लोहरा समाज का सम्मान समारेाह होगी, जिसमें टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणमंत्री चमरा लिंडा, उद्घाटनकर्ता मंजूनाथ भजंत्री, विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री सुबोधकांत सहाय, सुरेश बैठा, जिगा सुसारन होरो, नमन विक्सल कोनगाड़ी, यशस्विनी सहाय, विकास मुंडा, राम सूर्या मुंडा, अजय तिर्की, नारायण उरांव सहित कई शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...