गंगापार, जून 25 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एकमात्र लोहरा पंप कैनाल के लगातार बंद रहने से इस पंप से जुड़े पालपट्टी, कोटर, रेंगा, चंद्रोदया, माझियारी, लोहरा गांव के किसानों के धान की नर्सरी की रोपाई नहीं हो पा रही है।कोटर निवासी किसान लल्लू प्रसाद त्रिपाठी, रेंगा निवासी रमेश कुमार, कोटर निवासी बबलू तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, बब्बू तिवारी लोहरा निवासी असर्फी लाल यादव आदि ने बताया कि जब भी धान व गेहूं के फसल का समय आता है तो तब यह पंप बंद ही रहता है। आज तक लोहरा पंप कैनाल कभी भी पूर्ण रूप से नहीं चलाया गया। किसानों के दबाव पर कभी एक मोटर तो कभी दो मोटर घंटा दो घंटा के लिए चला दी जाती है, जब तक पानी खेत में पहुंचे उसके पहले ही बंद कर दिया जाता है। इस स्थिति में क्षेत्रीय किसानों कि खरीफ व रबी दोनों फसलें प्रभावित हो जाती है। अब ज...