हजारीबाग, जून 20 -- ​चौपारण प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को भगहर पंचायत के लोहरा गांव के घने पहाड़ी और जंगली इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण की भट्टियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में महुआ और शराब बरामद की। इस संदर्भ में उत्पाद निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया कि तस्करों ने घने जंगलों और पहाड़ी की तलहटी का फायदा उठाकर अवैध चुलाई शराब निर्माण के ठिकाने बना रखे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 9500 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। ड्रमों में छुपाकर रखी गई करीब 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़े बर्तन, भट्टी के उपकरण और अन्य सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। कहा जंगल का लाभ उठाकर तस्कर फरार हो गए। अभियान में स...