बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के लोहरा गांव में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद में मासूम बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला व एक किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सुधी देवी व एक किशोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। इस मामले के मुख्य आरोपित मनोज तांती को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : पेड़ में बांधकर की नाबालिग दलित लड़की की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल यह भी पढ़ें- पराली जलाने का आरोप लगा तीन भाइयों को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...