संतकबीरनगर, मार्च 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहरसन में ग्रामीण जल निकासी, बदहाल सड़क, गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां के लोग सरकार की हर योजनाओं से वंचित हैं। लोहरसन गांव में ग्रामीणों को निकलने का मुख्य मार्ग ही नहीं है। गांव में सफाई न होने से जगह-जगह गन्दगी भरी पड़ी है। गांव में सरकार द्वारा लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं। गांव में सफाई के अभाव में नालियां पूरी तरह से जाम हैं। जगह जगह नाली जाम होने के कारण जल निकासी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है और कहीं-कहीं सड़क पर ही पानी जमा हो रह है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण अधूरा छोड़ कर चले गए हैं। लोहरसन गांव की गलियों में सड़कों को खोद पाइप डाल द...