बदायूं, जनवरी 21 -- सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर टप्पा फरीदनगर ग्राम पंचायत लोहरपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर अपने गांव में ही मतदान केंद्र बनाए रखने की मांग की। मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय में पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव का मतदान केंद्र कई वर्षों से संचालित होता आ रहा है। गांव का पोलिंग बूथ किसी अन्य गांव में स्थानांतरित किया जाता है, तो गांव के मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे मतदान प्रतिशत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह स्थिति गांव वालों के अधिकारों का हनन होगी। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि गांव में ही मतदान केंद्र बने रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा मिलती है। जबकि दूसरे गांव में मतदान केंद्र ह...