लोहरदगा, जनवरी 1 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ रेलवे स्टेशन के पास लोहरदगा से लौट रहे पैसेंजर ट्रेन को शाम साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने रोक दिया। ज्ञात हो कि बुधवार रात्रि रेलवे में काम करने वाला प्राइवेट मजदूर बासुदेव उरांव की मौत ट्रेन कटकर हो गई थी। इसी को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीणों द्वारा पैसेंजर ट्रेन रोकी गयी। लोगों का कहना है रेलवे मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी दे। घटनास्थल पर कैरो थाना प्रभारी के के रवानी लोगों से बात कर रहे हैं। शाम साढ़े सात बजे तक लोग रेल को रोके हुए हैं, लोगों का कहना है रेल के बड़े अधिकारी आकर मांग को पूरा करें।ग्रामीणों ने रेल मार्ग के साथ-साथ नगजुआ-कैरो सड़क को भी रेलवे क्रासिंग पर बाधित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...