लोहरदगा, अप्रैल 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा टाउन थाना क्षेत्र के जुरिया सेमर टोली गांव में वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से बिंदेश्वर उरांव के 19 वर्षीय पुत्र आकाश उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान आकाश अपने खेत से मवेशियों को घर लाने जा रहा था। इसी दौरान अचानक हुई तेज गर्जना और आसमानी बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा शव को सदर अस्पताल, लोहरदगा लाया गया।जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर दोपहर करीब 12 बजे शव उन्हें सौंप दिया गया। इस मौके पर जुरिया के समाजसेवी शंकर उरांव भी मौजूद रहे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.