लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य ताईक्वांडो संघ के तत्वावधान में 26वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर और जूनियर बालक-बालिका ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन दो से चार जुलाई तक लोहरदगा में किया जाएगा। प्रतियोगिता रेलवे साइडिंग स्थित होटल अमृत प्लेस में आयोजित होगी। इसमें राज्यभर से करीब एक हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, प्रबंधकों और अभिभावकों के शामिल होने की संभावना है। लोहरदगा जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अजय महतो ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर झारखंड ताईक्वांडो संघ के कार्यकारी चेयरमैन मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने जिले के विभिन्न धर्मशालाओं और स्टेडियमों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद झारखंड ताईक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा के साथ विचार-विमर्श कर प्रतियोगिता की मेजबानी लोहरदगा को...