लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर में चैती दुर्गा पूजा के दशमी के मौके पर शनिवार को भव्य विसर्जन जुलूस निकाली गई। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा। विसर्जन जुलूस बाबा मठ से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क, पावरगंज चौक और कोर्ट रोड होते हुए निर्धारित विसर्जन स्थल तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने अबीर-गुलाल खेलकर मां दुर्गा को विदाई दी और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जुलूस में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। "जय माता दी" के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान होता रहा। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूजा समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं विसर्जन जुलूस में पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने नम आंखों से म...