लोहरदगा, अप्रैल 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुजी महरांग टोली कुंजी में एक नाबालिग किशोर का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय अभिषेक उरांव पिता रामजीत उरांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार- बुधवार की रात की बताई जा रही है। उस समय घर के सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम मेहमानी में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान किशोर द्वारा घर के समीप स्थित महुआ पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी बुधवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जब पेड़ से शव झूलता देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोहरदगा सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.