लोहरदगा, अक्टूबर 9 -- झारखंड के लोहरदगा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा लोहरदगा के कुंडो मैदान के पास हुआ है। मृतकों की पहचान मीजान अंसारी, मुकेश उरांव, प्रकाश उरांव के रूप में हुई है। झारखंड में बुधवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) निवासी 28 वर्षीय बबलू सोनी की गढ़वा में उस समय मौत हो गई जब उनकी मोटरसाइकिल सुबह साढ़े सात बजे रांका थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-343 पर एक ट्रक से टकरा गई। सोनी गढ़वा से अंबिकापुर जा रहे थे। रंका थाने के प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि शव को गढ़वा सदर अस्पत...